Sunday 6 December 2015

कुछ पंक्तियां सिर्फ अपने लिये

किसी को तकलीफ देना मेरी आदत नहीं,
बिन बुलाये मेहमान बनना मेरी आदत नहीं...!

मैं अपने गम में रहता हूँ नबाबों की तरह,
परायी खुशियों के पास जाना मेरी आदत नहीं...!

सबको हँसता ही देखना चाहता हूँ मैं,
किसी को धोखे से भी रुलाना मेरी आदत नहीं...!

बांटना चाहता हूँ तो बस प्यार और मोहब्बत,
यूँ नफरत फैलाना मेरी आदत नहीं...!

जिंदगी मिट जाये किसी की खातिर गम नहीं,
कोई बद्दुआ दे मरने की, यूँ जीना मेरी आदत नहीं...!

सबसे दोस्ती की हैसियत से बोल लेता हूँ,
किसी का दिल दुखा दूँ मेरी आदत नहीं...!

दोस्ती होती है दिलों से चाहत पर,
जबरदस्ती दोस्ती करना मेरी आदत नहीं..!
नाम है 'कौशल' है 'छोटा बहुत'मगर दिल
बडा रखता हूँ | |
पैसों से उतना अमीर नहीं हूँ| |
मगर अपने यारों के गम खरिदने
की हैसयत रखता हूं | |                                          विद्वान नहीं हूँ न विद्वत्ता का कोई पाखंड रखता हूँ। जो दिल में आता है बोल देता हूँ,                             फक्कड हूँ,अक्खड हूँ, झक्कड हूँ,                           श्मशान और जिन्दगी में फर्क नहीं रखता हूँ,               काशी रग-रग में बसती है यही मेरी जिन्दगी है,       किसी के दर्द को अपना दर्द मान लेता हूँ,               धोखा नहीं देता पर धोखा खा जाता हूँ,                  मन का राजा हूँ बस मन से ही जीता हूँ।।

No comments:

Post a Comment